राष्ट्रपति भवन में 12 मार्च से शुरू होगा ‘नवाचार उत्सव’

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन में 12 से 19 मार्च तक सप्ताह भर चलने वाले नवाचार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपति भवन में यह आयोजन राष्ट्रीय नवाचार प्रतिष्ठान के सहयोग से किया जा रहा है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 12 मार्च को नवाचार पर एक प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ इस उत्सव की शुरुआत करेंगे।

इसके अलावा नवाचार उत्सव में तीन प्रदर्शनियां, दो कार्यशालाएं, चार समूह परिचर्चाएं, दो पुरस्कार वितरण समारोह और विविध विषयों पर गोलमेज सत्र का आयोजन किया जाएगा।

नवाचार उत्सव में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी 13 मार्च को मुख्य भाषण देंगे।

14 मार्च को विजिटर्स अवार्ड प्रेसेंटेशन होगा, जिसमें ‘सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय’, ‘नवाचार’ और ‘शोध’ श्रेणियों में क्रमश: तेजपुर विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राकेश भटनागर और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के मोलेक्यलैर पैरासाइटॉलोजी ग्रुप को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

13 मार्च को गांधियन यंग टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन (जीवाईटीआई) पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय नवाचार क्लब्स द्वारा प्राप्त की गई शानदार उपलब्धियों और उत्कृष्ट टेक्नोलॉजी बिजनस इनक्यूबेटर्स (टीबीआई) पर पोस्टरों की प्रदर्शनी, चिकित्सा विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी में हुए उत्कृष्ट नवाचारों की प्रदर्शनी तथा स्वच्छ भारत से संबंधित शानदार नवाचारों पर प्रदर्शनी क्रमश: 15, 16 और 18 मार्च, 2016 को आयोजित की जाएगी।

इसमें कई विषयों पर गोलमेज सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें समावेशी नवाचार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से लाभ उठाना, समावेशी नवाचार के विकास के लिए शिक्षा, नए स्टार्टअप्स के लिए समावेशी नवाचार उष्मायन (इनक्यूबेशन) एवं गतिवर्धन मॉडल, नवाचार और कौशल विकास, सार्वजनिक नीति एवं कार्यक्रमों में नवाचार के लिए प्रोत्साहन, बड़े पैमाने पर बदलाव के लिए सामाजिक नवाचार, सार्वजनिक सेवा डिलिवरी, चिकित्सा विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी में नवाचार तथा नवाचारों के वित्त पोषण के लिए वित्तीय विकल्प आदि विषय शामिल हैं।

इन सत्रों में प्रो. आशुतोष शर्मा, सचिव, डीएसटी, अमिताभ कांत, सीईओ नीति आयोग, डॉ. गिरीश साहनी, महानिदेशक सीएसआईआर, डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, महानिदेशक आईसीएमआर, डॉ. त्रिलोचन महापात्रा, महानिदेशक आईसीएआर और सिडबी, नाबार्ड, देना बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बंधन बैंक के प्रतिनिधि साथ ही साथ फ्रांस, अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, दक्षिण अफ्रिका, क्यूबा, कनाडा और चीन जैसे देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

15 मार्च को प्रेरक नवाचारों पर शिक्षाविदों, टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूवेटर्स और भारत और विदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सत्र का आयोजन होगा। 16 मार्च को वैज्ञानिकों का बुनियादी स्तर के अन्वेषकों के साथ संवाद होगा।

15 मार्च को उच्च शिक्षा से संबंधित देशभर के केन्द्रीय संस्थानों के नेशनल इनोवेशन क्लब्स के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

19 मार्च को वेब और मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने के लिए हैकाथॉन शैली (निरंतर त्वरित विकास) में छात्रों की उपस्थिति, परीक्षा के दौरान परीक्षकों का विधि मान्यकरण, सार्वजनिक स्मारकों में प्रविष्ठ होते समय निगरानी, सार्वजनिक शौचालयों की निगरानी आदि जैसे विषयों पर कोडिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।

14 मार्च, 2016 को अन्वेषी और रचनात्मक बच्चों पर कार्यशाला और 18 मार्च, 2016 को अन्वेषक किसानों और समुदाय कार्यशाला समन्वयकों के साथ कार्यशाला का आयोजन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493