ओडिशा में नाव डूबी, 6 श्रद्धालु लापता

भुवनेश्वर, 7 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा के ढेनकनाल जिले में ब्राह्मणी नदी में 60 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव डूब जाने से कम से कम लोग 6 लोग लापता है।

यह नाव चांदीपोल घाट के नजदीक डूब गई जब इसमें सवार होकर सुराप्रतापपुर गांव के 60 लोग गोंदिया के दौदेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा के लिए जा रहे थे।

कामख्यानगर के उपजिलाध्यक्ष मनोज बेहरा ने बताया कि हादसे में बचाई गई दो महिलाओं की हालत नाजुक है और जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है।

इस दौरान शिवमंदिर में महाशिवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया गया और सोमवार सुबह से ही ओड़िशा के विभिन्न भागों से श्रद्धालु जुटते रहे।

पुलिस उपायुक्त सत्यवत्त भोई ने बताया कि मंदिर के इर्द-गिर्द 18 प्लाटून की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ को काबू किया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493