राजनाथ ने देश में सुरक्षा हालात का जायजा लिया (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों के भारत में घुसने की सूचना के मद्देनजर, सोमवार को देश के सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

उच्च स्तरीय बैठक में गृह सचिव राजीव महर्षि सहित कई सुरक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया और मंत्री ने हालात का जायजा लिया तथा आतंकवादी हमले को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की समीक्षा की।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “यह एक सामान्य बैठक थी, जिसमें मंत्री ने देश के सुरक्षा हालात का जायजा लिया।”

अधिकारियों ने रणनीतिक जगहों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों से मंत्री को अवगत कराया।

इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के साथ यह जानकारी साझा की है कि गुजरात में महाशिवरात्रि के दौरान हमले के लिए 10 आतंकवादी संभवत: भारत में घुस चुके हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को पाकिस्तान के अपने समकक्ष नसीर जंजुआ से सूचना मिली है कि पाकिस्तानी आतंकवादी समूह के 10 आतंकवादी हमले के लिए गुजरात में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद गुजरात व देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493