लखनऊ, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह धूप रही। सोमवार रात बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में उछाल आने का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार रात लखनऊ के अलावा अधिकांश जिलों में बारिश हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
वहीं, बनारस में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, कानपुर में 16 डिग्री, गोरखपुर में 17.4 डिग्री, इलाहाबाद में 17 डिग्री और झांसी में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath