सिडनी हमले में 2 लोगों पर आरोप तय

सिडनी, 8 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के सिडनी के औद्योगिकी स्थल पर छह घंटे की धर पकड़ के बाद पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला पर आरोप तय किए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बंदूकधारी द्वारा हमले के बाद जब पुलिस ने औद्योगिक स्थल को चारों ओर से घेर लिया तो उसके बाद हमलावर ने खुद को गोली मार ली।

कुछ मीडिया रिपोर्टो में बंदूकधारी का नाम वेन विलियम्स (33) बताया जा रहा है। उसके मोटरसाइकिल गैंग के साथ संबधों की बात भी सामने आ रही है।

पुलिस का कहना है कि एक 52 वर्षीय पुरुष और 30 वर्षीय महिला पर आधी रात में आरोप तय किए गए हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे इमारत में बंधक बनाए गए तीन लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया।

इस घटना में तीन लोगों को गोली लगने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय समयानुसार सुबह 10.45 बजे आपात सेवाओं को बुलाया गया।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के कार्यवाही पुलिस कमांडर मार्क ब्रेट ने सोमवार को कहा, “मृतक 43 वर्षीय शख्स है। दो लोगों को लीवरपुल अस्पताल ले जाया गया है। इन्हें गोलियां लगी हैं।”

आसपास के लोगों के मुताबिक, उन्होंने पांच गोलियों के चलने की आवाजें सुनी।

एक कर्मचारी ने बताया, “पुलिस ने हमें खिड़कियों के पास नहीं जाने की हिदायत दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493