चेन्नई, 8 मार्च (आईएएनएस)। आगामी रोमांटिक फिल्म ‘नतपतिगरम 79’ में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता राज भरत ने बताया कि फिल्म की कहानी असल दोस्ती पर आधारित है।
राज ने आईएएनएस से कहा, “हलांकि, दोस्ती पर कई कहानियां हैं। लेकिन, ‘नतपतिगरम 79’ अलग तरीके की कहानी है, जो नए तरीके से पेश की जाएगी।”
रविचंद्रन द्वारा निर्देशित फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
उन्होंने कहा, “यह दोस्ती पर आधारित है, इसमें खुशी, मजा, दर्द और कई चीजें बरावरी से दिखाया जाएगा। फिल्म में रिश्तों के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह दोस्ती की दूसरी कहानियों से अलग है, इसे परिवारिक दृष्टिकोण से दिखाया गया है।”
यह फिल्म राज के दिल के बेहद करीब है। इस पर उन्होंने कहा, “निर्देशक मेरे अंकल है और इस फिल्म के लिए मैंने लगभग दो साल तक उनकी सहायता की। फिल्म के शुरुआती चरण में स्क्रिप्टिंग के दौरान मैंने इसमें काम किया।”
राज भरत ‘नतपतिगरम 79’ में अपने किरदार को बेहद चुनौतीपूर्ण मानते हैं।
वहीं राज ने बताया कि सेट पर सह-कलाकारों के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है।
उन्होंने कहा, “फिल्म के प्रमुख कलाकारों के साथ दोस्ती स्क्रिन पर भी नजर आती है और हम फिल्म के पाठ्यक्रम के दौरान बेहतर दोस्त बने।”
राज अपनी आगामी फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath