समानता चाहती हैं महिलाएं : अर्जुन

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘की एंड का’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि महिलाएं व्यवहार में समानता चाहती हैं।

ट्विटर पर महिलाओं की उम्मीद और उनकी इच्छाओं के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने प्रतिक्रिया दी।

आर.बाल्की के निर्देशन में अर्जुन, करीना कपूर के पति की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

उन्होंने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्विटर पर लिखा, “वे समानता की उम्मीद करती हैं। सम्मान चाहती हैं और उन लोगों से जरूर जो उनकी हंसी उड़ाते हैं।”

फिल्म ‘की एंड का’ 1 अप्रैल को रिलीज होगी।

अर्जुन कपूर मोहित सूरी की आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493