मोगादिशु, 8 मार्च (आईएएनएस)। सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमले में अल कायदा से जुड़े आतंकी संगठन अल-शबाब के 150 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
सोमालिया और अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि राजधानी से 200 किलोमीटर दूर प्रशिक्षण शिविर में ही इन आतंकियों को निशाना बनाया गया। ये लोग इस इलाके में बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे।
एक स्थानीय अधिकारी अब्दिअजीज डूरोव ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा, “हम लोगों को जानकारी मिली कि बड़े आतंकी सरगनाओं के साथ करीब सौ से अधिक आतंकवादी इलाके में बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं।”
इस अधिकारी का बयान पेंटागन के प्रवक्ता जेफ्फ डेविस के बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने सोमवार को कहा था कि हवाई हमले में मानव रहित और मानव सहित लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया।
डेविस ने कहा कि पेंटागन के अधिकारी पिछले कई सप्ताहों से इस इलाके की निगरानी कर रहे थे और आतंकियों की ओर से संभावित खतरे की मुकम्मल जानकारी प्राप्त करने बाद ही हवाई हमले किए गए।
dharmpath.com dharmpath