डीएमडीके से गठबंधन को लेकर करुणानिधि आश्वस्त

चेन्नई, 8 मार्च (आईएएनएस)। द्रमुक (डीएमके) अध्यक्ष करुणानिधि ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अभिनेता से नेता बने ए. विजयकांत के नेतृत्व वाली डीएमडीके पार्टी 16 मई को होने वाला विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी।

संवाददाता सम्मेलन में जब उनसे पूछा गया कि चुनाव लड़ने वाले उनके संभावित उम्मीदवार कौन-कौन हैं, तो उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि डीएमडीके, डीएमके गठबंधन में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि डीएमडीके साथ गठबंधन की बात लंबी नहीं खिंच रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र अगले दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। करुणानिधि ने कहा कि तमिलनाडु की 234 और पड़ोसी संघ शासित पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 4,433 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जा चुका है।

श्रीलंका के तमिल मुद्दे को भुलाते हुए डीएमके और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493