मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। क्रॉम्पटन ग्रीव्स अपना विदेशी बिजली पारेषण उपकरण कारोबार एक अमेरिकी प्राइवेट इक्वि टी फंड को 11.5 करोड़ यूरो में बेचेगी। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों में दी गई नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह यूरोप, उत्तर अमेरिका और इंडोनेशिया में स्थित अपना बिजली पारेषण उपकरण कारोबार अमेरिकी प्राइवेट इक्वि टी फंड ‘फर्स्ट रिजर्व इंटरनेशनल लिमिटेड’ को बेचेगी।
कंपनी पंखे, एयर कूलर और बिजली पारेषण उपकरणों का निर्माण करती है।
कंपनी के बयान में कहा गया है, “इस बिक्री से कंपनी अपना कर्ज घटाकर भारतीय कारोबार पर अधिक ध्यान दे पाएगी। कंपनी शेयरधारकों के संपत्ति का मूल्य बढ़ाने के लिए अपने अन्य अंतर्राष्ट्रीय बी2बी कारोबार को बेचने की संभावना पर भी विचार जारी रखेगी।”
कंपनी के शेयर बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दोपहर करीब दो बजे 7.42 फीसदी तेजी के साथ 149.90 रुपये पर कारोबार करते देखे गए।
dharmpath.com dharmpath