‘श्रीलंका की सुरक्षा को खतरा नहीं’

कोलंबो, 9 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका ने बुधवार को कहा कि देश में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बावजूद उसकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि देश की राजधानी कोलंबो और दक्षिणी हिस्से में अपराध की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन इनमें देश की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं है। इनमें से अधिकांश घटनाएं आपसी रंजिश में हुई हैं। आपराधिक घटनाओं को देखते हुए कोलंबो के साथ-साथ देश के दक्षिणी हिस्से में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

हाल के सप्ताहों में यहां गिरोहों से संबंधित आपराधिक मामलों में वृद्धि हुई है। हाल ही में पांच मार्च को भी कोलंबो की वेलिकाडा जेल के सामने दो अज्ञात बंदूकधारियों ने एक गर्भवती महिला को गोली मार दी।

गोलीबारी की बढ़ती घटना के विरोध में कोलंबो में लोगों ने सड़क जाम भी किए। आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर शहर के अधिकांश पुलिस थानों में विशेष इकाइयां भी बनाई गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493