नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया में सर्वाधिक रेमीटेंस 2015 में भारत को मिला। यह जानकारी सरकार ने बुधवार को विश्व बैंक के हवाले से दी।
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा, “विश्व बैंक माइग्रेशन एंड रेमीटेंस फैक्टबुक के मुताबिक भारत को 2015 में दुनिया में सर्वाधिक रेमीटेंस मिला।”
उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक से मिली सूचना के मुताबिक 2013-14 में देश को 69.6 अरब डॉलर रेमीटेंस मिला था। 2014-15 में देश को 69.8 अरब डॉलर रेमीटेंस मिला।
dharmpath.com dharmpath