लखनऊ, 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप रहेगी। दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की सम्भावना है।
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, कानपुर में 17.6 डिग्री, आगरा में 17 डिग्री, गोरखपुर में 17.9 डिग्री और झांसी में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath