कोलंबो, 10 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के शीर्ष बौद्ध भिक्षुओं में से एक गालागमा अत्तादासी थेरो का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वह सियाम संप्रदाय के असगिरिया पंथ के मुख्य धर्मोपदेशक (प्रीलैट) थे।
उन्हें मंदिर परिसर में ही बीमार पड़ने के बाद बुधवार को कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह बेहोश थे।
थेरो को मई 2015 में असगीरिया पंथ का महानायक नियुक्त किया गया था।
dharmpath.com dharmpath