भोपाल, 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह से ही मौसम के मिजाज तल्ख हैं और धूप चुभन पैदा करने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान शहडोल व जबलपुर संभाग के अलावा कई स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
इस बीच, राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री, इंदौर का 15.4 डिग्री, ग्वालियर का 15.6 डिग्री और जबलपुर का 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री, इंदौर का 33.5 डिग्री, ग्वालियर का 31.7 डिग्री और जबलपुर का 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath