वाशिंगटन, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के एक घर में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई।
यह घटना अलेघेनी काउंटी के विलकिन्सबर्ग में बुधवार रात हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एंड्रयू शेरमन ने कहा कि पुलिस को सुबह 11 बजे के आसपास एक घर में गोलीबारी की खबर मिली। इस घर में ‘बैकयार्ड पार्टी’ हो रही थी।
प्रशासन ने कहा कि दो बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
पहली गोली घर के पिछवाड़े में स्थित एक गली से चली। इसके बाद लोगों ने घर के पिछले दरवाजे से अंदर जाने की कोशिश की। इसी बीच एक अन्य बंदूकधारी ने गोली चलाई।
शरमन ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath