चीन की फरवरी में महंगाई दर उम्मीद से बेहतर

जनवरी में यह 1.8 प्रतिशत थी।

आधिकारिक आकंड़ों के मुताबिक, बैंक ऑफ कम्युनिकेशंस और चाइना मर्चेट्स बैंक ने फरवरी महीने में वृद्धि दर 1.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के मुताबिक, माह दर माह आधार पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) दर 1.6 प्रतिशत बढ़ी है।

इस दौरान खाद्य कीमतें सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत बढ़ी हैं, जबकि गैर खाद्य महंगाई दर एक प्रतिशत बढ़ी है।

पोर्क की कीमतों में सालाना आधार पर 25.4 प्रतिशत का उछाल आया है, जबकि सब्जियों की कीमतों में 30.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

एनबीएस के सांख्यिकीविद यू किउमे ने कहा कि फरवरी महीने में ठंड की वजह से आपूर्ति अवरुद्द होने और चीनी नववर्ष के अवकाश के मद्देनजर पोर्क की मांग और परिवहन बढ़ने से सब्जियों तथा पोर्क की कीमतों में वृद्धि हुई है।

चीन के उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में फरवरी में सालाना आधार पर लगातार 48वें महीने 4.9 प्रतिशत की गिरावट आई है।

पीपीआई में माह दर माह आधार पर कीमतों में 0.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493