होंडा ने शून्य-उत्सर्जन कार की बिक्री शुरू की

टोक्यो, 10 मार्च (आईएएनएस)। जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर कंपनी ने गुरुवार को दुनिया की पहली पांच यात्री क्षमता वाली सेडान जैसी फ्यूल सेल कार (एफसीवी) ‘क्लेरिटी फ्यूल सेल’ की नई किस्म की बिक्री शुरू कर दी। कार हाइड्रोजन पर चलती है, इसलिए शून्य कार्बन उत्सर्जन करती है।

कार एक बार टंकी फुल किए जाने के बाद 750 किलोमीटर तक चल सकती है, जो एफसीवी के पुराने मॉडल की तुलना में करीब 30 फीसदी अधिक है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक पूरी हाइड्रोजन टंकी भरने में करीब तीन मिनट का समय लगता है।

कार की कीमत जापान में 67,510 डॉलर रखी गई है। क्लेरिटी के लांच के प्रथम वर्ष में एफसीवी के प्रचार के लिए कंपनी इसे स्थानीय सरकार के संगठनों और अपने पुराने साझेदारों को बेचना चाहती है।

कंपनी इस साल के आखिर तक यूरोप और अमेरिका में भी इस कार की बिक्री शुरू कर देना चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493