‘द म्यांमार टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य समर्थन वाली यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डवलपमेंट पार्टी ने भी एक उम्मीदवार मैदान में उतारा है। पार्टी की पिछले साल नवंबर में आम चुनावों में बुरी तरह हार हुई थी।
पार्टी ने मौजूदा उप राष्ट्रपति साई मौक खाम को निचले सदन का उम्मीदवार नामांकित किया है। ऊपरी सदन के पूर्व अध्यक्ष यू खिन आंग मिंट को ऊपरी सदन का उम्मीदवार नामित किए जाने की संभावना है।
दोनों सदनों को हालांकि एक-एक उम्मीदवार चुनने के लिए अलग-अलग वोट करना होगा।
संविधान के अनुसार, सेना दोनों सदनों की संयुक्त सभा ‘यिदौंगसु लुताव’ को सीधे अपने उम्मीदवार का नाम सौंपती है, जो बाद में राष्ट्रपति, प्रथम उप राष्ट्रपति और द्वितीय उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट करती है।
सेना द्वारा तैयार संविधान के मसौदे के अनुरूप आंग सान सू की को शीर्ष राजनीतिक पद के लिए चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है।
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 17 या 18 मार्च को होगा।
वर्तमान राष्ट्रपति यू थीन सीन का पांच साल का कार्यकाल 30 मार्च को पूरा हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath