वैश्विक प्रवासी संगठन चाहते हैं भारत से गहरे रिश्ते

वाशिंगटन, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय मूल के प्रवासियों के वैश्विक संगठन (जीओपीआईओ) भारतीय मूल के उद्यमियों और व्यापारियों से भारत में निवेश करवाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

वाशिंगटन, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय मूल के प्रवासियों के वैश्विक संगठन (जीओपीआईओ) भारतीय मूल के उद्यमियों और व्यापारियों से भारत में निवेश करवाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

प्रवासी संगठन ने बताया, “भारत में निवेश और व्यापार के अनुकूल सरकार के साथ हमें प्रवासियों के लिए काफी अवसर दिख रहे हैं। हम भारत के विकास में भागीदार बनना चाहते हैं।”

जीओपीआईओ के कार्यकारी उपाध्यक्ष नोएललाल ने कहा कि उनका संगठन दुनिया के सभी देशों में जहां भी प्रवासी भारतीय हैं, जाकर उन्हें भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा।

संगठन के उपाध्यक्ष राम गाधावी ने गुजराती मूल के प्रवासी भारतीय लेखकों को अमेरिका में एकजुट किया था। अब वे वैश्विक जीओपीआईओ के मंच पर दुनिया के सभी प्रवासी भारतीय लेखकों को एक साथ लाना चाहते हैं।

जीओपीआईओ के संस्थापक अध्यक्ष थॉमस अब्राहम जो इस जीओपीआईओ फाउंडेशन के ट्रस्टी भी हैं, ने कहा कि संगठन भारत और उन देशों में जहां प्रवासी भारतीय हैं, अपनी सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियां बढ़ाएंगी।

इस संगठन का गठन 1989 में दुनिया भर के प्रवासी भारतीय लोगों के हितों को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। इस संगठन के दुनिया के 24 देशों में 65 चेप्टर हैं और 200 आजीवन सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493