उप्र : रमेश यादव होंगे विधान परिषद के नए सभापति

लखनऊ, 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सभापति पद के निर्वाचन के लिए गुरुवार को विधान परिषद सदस्य रमेश यादव की तरफ से नामांकन दाखिल किया गया। सभापति पद के लिए एक ही नामांकन होने से रमेश यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ़ मोहन यादव ने बताया कि उनके सभापति पद पर निर्वाचित होने की घोषणा शुक्रवार 11 मार्च को विधान परिषद के सभा मंडप में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ओमप्रकाश शर्मा करेंगे।

प्रमुख सचिव डॉ़ मोहन यादव ने कहा कि विधान परिषद में सभापति पद के लिए नामांकन के दौरान उम्मीदवार रमेश यादव के साथ नेता सदन अहमद हसन और विधान परिषद सदस्य डॉ. मधु गुप्ता बतौर प्रस्तावक मौजूद थे।

रमेश यादव का विधान परिषद में चौथा कार्यकाल है। वह एक बार एटा के निधौली कलां से विधायक भी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493