‘नायिका’ : कला के बूते स्त्रीत्व का जश्न

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में ‘नायिका’ के बैनर तले कला प्रदर्शनी, कार्यशाला और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

‘कला दृष्टि’ और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के संयुक्त तत्वावधान में इस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान कई गणमान्य अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कला प्रदर्शनी के दौरान कई प्रतिष्ठित महिला कलाकारों की पेंटिंग्स और कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इनमें आर्टिस्ट संगीता सिंह, निवेदिता, संगीता मूर्ति, गौरव मंगला, मनमीत आदि की कलाकृतियां शामिल थी।

इस अवसर पर आयकर अधिकारी संगीता गुप्ता, फैशन डिजाइनर पूजा मोटवानी, अमित तलवार, गिनी कपूर, वरुण कटियाल, अंजू गुप्ता, रचिता अग्रवाल, राजीव गुप्ता और कैप्टन मलिक उपस्थित थे।

इन कला कार्यशालाओं और प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन 11 मार्च को भी किया जाएगा और 12 मार्च को इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का ऐलान होगा।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन एएआई के अध्यक्ष आर.के.श्रीवास्तव एवं जुगनू श्रीवास्तव तथा कला दृष्टि की अंजलि जैन व चारू रखेजा ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493