जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंस्पेक्शन एंड क्वारंटाइन ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि प्रभावित कंपास व पैट्रियट मॉडल का निर्माण एक जनवरी, 2015 से 11 मई, 2015 के बीच हुआ था।
एक बयान में क्रिसलर ने कहा कि खराब पावर स्टीयरिंग ऑयल पाइप के कारण लीकेज की समस्या हो सकती है, जिससे आग लग सकती है।
कंपनी गुरुवार से खराब पुर्जो को बदलने का काम शुरू कर देगी, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath