‘फर्स्ट डेट’ के लिए सोनू निगम ने गाया गीत

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। गायक सोनू निगम और जोनिता गांधी ने म्यूजिकल शॉर्ट फिल्म ‘फर्स्ट डेट’ के लिए गीत गाया। इसमें पुराने दौर के प्रेम को वापस लाया गया है।

सोशल नेटवर्क रोपोसो और ऑनलाइन यूनिवर्स प्लेटफॉर्म द मूडी नेशन द्वारा प्रस्तुत वीडियो की शूटिंग उदयपुर में हुई और ‘फर्स्ट डेट’ में प्रेम कहानी दिखाई गई है।

‘फर्स्ट डेट’ बुधवार को रिलीज हुआ, इसमें सच्ची प्रेम कहानी के बारे में बताया गया है जो कठिनाइयों में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते।

लघु फिल्म का प्रीमियर म्यूजिक प्लेटफॉर्म सावन पर हुआ।

सोनू निगम ने बताया, “इस गीत में खूबसूरती से बिना बोले प्रेम को दिखाया गया है, एक कलाकार के रूप में, मुझे लगता है कि द मूडी नेशन ने नई प्रतिभा को अवसर प्रदान करने के लिए अच्छा मंच दिया है। इसके अलावा, मुझे महसूस होता है कि इसमें इंडी म्यूजिक का प्रचार कर रहे हैं, मैं टीम के साथ इस अनुभव से खुश हूं।”

उन्होंने कहा, इस अल्बम में खूबसूरती से आज के युवाओं की उत्सुकता और भावनाओं का सही तरीके से वर्णन किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493