सीरिया में नुसरा फ्रंट के 70 आतंकवादी मारे गए

मशीनगनों से लैस बख्तरबंद वाहनों में सवार आतंकवादी हामा के पूर्वोत्तर में स्थित ग्रामीण इलाकों अल-राई माउंटेन, मान, क्राह तथा शातेह में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों में घुसपैठ के लिए नुसरा फ्रंट के आतंकवादियों का इस सप्ताह का यह दूसरा नाकाम हमला था। इस सप्ताह के शुरुआत में आतंकवादियों द्वारा उत्तरी प्रांत अलेप्पो के ग्रामीण इलाके ताल ईस में घुसपैठ करने के बाद यह प्रयास किया गया।

नुसरा फ्रंट व इस्लामिक स्टेट (आईएस) को आतंकवादी समूह करार दिया गया है और दोनों को अंतर्राष्ट्रीय समर्थित संघर्ष विराम समझौते से बाहर रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493