भोपाल, 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी अपनी 71 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल का आवश्यक सेवाओं पर कोई असर नहीं होगा।
अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी विभिन्न मांगें राज्य सरकार द्वारा लगातार अनसुनी की जा रही है, लिहाजा उन्हें एक दिवसीय सामूहिक अवकाश का फैसला करना पड़ा है। इस हड़ताल में प्रदेश के लगभग पांच लाख कर्मचारी शामिल होंगे।
कर्मचारी नेता वीरेंद्र खोंगलया है कि ने बताया कि उनकी मुख्य मांग दैनिक वेतन भोगियों, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू किए जाने की है। इस हड़ताल से आवश्यक सेवाओं को दूर रखा गया है।
ज्ञात हो कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है और अब अधिकारी-कर्मचारी के सामूहिक अवकाश पर जाने से राज्य की सेवाएं प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
dharmpath.com dharmpath