उप्र : 2 बच्चों के मां ने किया आत्मदाह

पुलिस उसके पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू करने के साथ ही दोनों अबोध बच्चों व मां के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव निवासी ब्रजेश पांडेय की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इसके चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन तकझक होती रहती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से ब्रजेश की मां अपने मायके गई है, जबकि ब्रजेश का छोटा भाई प्रतिदिन की तरह निजी स्कूल में पढ़ाने गया था। घर पर ब्रजेश, उसकी पत्नी अनिता (26) तथा चार वर्षीय पुत्र ऋषभ व दो वर्षीय बेटी तृषा थी।

इस बीच पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो गई और पत्नी ने दोनों बच्चों के साथ जान देने की ठान ली। घर में दोनों बच्चों के साथ अनिता ने खुद को आग के हवाले कर दिया। पति के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगांे ने दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन बच्चों की मौत हो चुकी थी। अचेतावस्था में अनिता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि आसपास के लोगों व महिला के पति से पूछताछ से प्रथम ²ष्टया मामला पारिवारिक कलह का ही लग रहा है। पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई कि महिला अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास की, जिसमें दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला की मौत उपचार के दौरान हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493