उप्र में तापमान बढ़ा

लखनऊ, 11 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख बरकरार रहने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, कानपुर का 16.8 डिग्री, गोरखपुर का 17 डिग्री, इलाहाबाद का 17.6 डिग्री और झांसी का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493