नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे के परिधान ब्रांड ‘एएनडी या एंड’ के प्रचार के लिए चुना गया है।
करीना ने इस ब्रांड की सराहना की। उनका कहना है कि यह आज की महिलाओं की जीवनशैली को देखते हुए एक पूरक है।
करीना ने आईएएनएस को बताया, “मैं ब्रांड से जुड़कर बहुत खुश हूं। यह ब्रांड आज की उन महिलाओं की जीवनशैली को देखते हुए पूरक है, जो नाना प्रकार के कामों को अकेले करती हैं।”
वहीं, अनीता ने करीना को ब्रांड से जोड़ने के बारे में कहा, “मेरा मानना है कि करीना एक वक्त में कई काम करने वाली आधुनिक भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ हैं।”
dharmpath.com dharmpath