टड्रो का व्हाइट हाउस में स्वागत, जलवायु परिवर्तन में सहयोग पर जोर

व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान में कहा गया कि अमेरिका व कनाडा पिछले साल पेरिस में हुए जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। दोनों देश जल्द से जल्द समझौते में शामिल होने और इस पर हस्ताक्षर करने को वचनबद्ध हैं।

जलवायु परिवर्तन संबंधित प्रतिबद्धताओं को हासिल करने की एक कोशिश के तहत दोनों देशों ने 2050 तक तेल व गैस सेक्टर से मीथेन गैस के उत्सर्जन को कम करने का संकल्प लिया है।

ओबामा ने व्हाइट हाउस में टड्रो की मौजूदगी में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “दोनों देश सागरों के उफनने, हिम खंडों के पिघलने, ग्लेशियर और समुद्री बर्फ के धीरे-धीरे लुप्त होने से घबराए हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “हम पेरिस समझौते को पूरी तरह लागू कराने पर ध्यान दे रहे हैं। हम स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में हमारे निवेश को दोगुना करने पर काम कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493