ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : सायना क्वार्टर फाइनल में, बाकी भारतीय हारे

बर्मिघम (इंग्लैंड), 11 मार्च (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल यहां जारी ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं लेकिन दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

सायना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की बुसानान ओंगबमरंगफान को 21-16, 21-9 से हराया। अंतिम-8 दौर में सायना का सामना ताइवान की ताए जू यिंग से होगा।

मैच के बाद सायना ने कहा, “मैं सालों से उम्मीदें ढो रही हूं। मेरे लिए हर मैच मायने रखता है क्योंकि कई लोग मेरे खेल को देखते हैं।”

अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि निराश किया। किदाम्बी श्रीकांत को जापान के कोंतो मोमोता ने सीधे गेम में 21-10, 21-13 से हराया।

पांच बार के विश्व चैम्पियन मलेशिया के ली चोंग वेई को हराकर पहले दौर में सनसनी फैलाने वाले साई प्रणीत को दूसे दौर में डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन विटिंगुस के हाथों हार मिली।

प्रणीत ने यह मैच 21-12, 11-21, 6-21 से हार गए।

इसी तरह पुरुष वर्ग में एक अन्य भारतीय समीर वर्मा को चीन के तियान होवेई के हाथों हार मिली। पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करने वाले होवेई ने यह मैच 10-21, 21-12, 21-19 से जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493