बान ने अपने बयान में पिछले सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि ईरान परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम प्रक्षेपास्त्रों के निर्माण की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होगा और न ही इनका प्रक्षेपण करेगा।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने यह भी कहा है कि यह सुरक्षा परिषद पर निर्भर है कि वह प्रस्ताव के बारे में जांच करे।
बान ने सभी संबंधित पक्षों से संयम के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
बान ने कहा कि मध्य पूर्व क्षेत्र के मौजूदा राजनीतिक माहौल और ईरान के खिलाफ प्रतिबंध हटाने की सकारात्मक खबरों के बाद अब ईरान की सरकार को संयम, सावधानी, अच्छी भावना और तनाव न फैलाने वाला काम करना चाहिए।
ईरानी समाचार एजेंसी ‘इरना’ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन जबेरी अंसारी ने कहा है कि इन प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण रक्षा के वैध पारंपरिक आयुध के रूप में किया गया है, न कि परमाणु हथियार ले जाने के लिए।
dharmpath.com dharmpath