चीन 2017 तक रूस से 100 सर्विस रोबोट का आयात करेगा

पीपुल्स डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोबोट का आयात चीन का केयसी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड रूस की कंपनी प्रोमोबोट से करेगा।

प्रत्येक रोबोट की कीमत लगभग 10,000 डॉलर है और दोनों कंपनियां चीनी भाषा में उत्पाद समर्थन को पूर्ण करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

दोनों कंपनियां रोबोट की कुल कीमत व संयुक्त उत्पादन रेखा को लेकर सौदेबाजी में लगी हैं।

सर्विस रोबोट मानवों को गंदा और खतरनाक सहित कई काम करने में सहायता करते हैं।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रोबोटिक्स के मुताबिक, साल 2014 में कुल सर्विस रोबोट की बिक्री में साल 2013 की तुलना में 11.5 फीसदी की वृद्धि हुई है। साल 2014 में 24,207 सर्विस रोबोट की बिक्री हुई, जबकि साल 2013 में 21,712 सर्विस रोबोट की बिक्री हुई।

साल 2014 में लगभग 47 लाख सर्विस रोबोट निजी व घरेलू इस्तेमाल के लिए बिकी, जो साल 2013 की तुलना में 28 फीसदी अधिक है। कुल बिक्री 2.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493