माफिया डॉन बृजेश सिंह ने ली एमएलसी पद की शपथ

लखनऊ, 11 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शुक्रवार को बाहुबली माफिया डॉन बृजेश सिंह ने विधान पार्षद (एमएलसी) पद की शपथ ली। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ओमप्रकाश शर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई।

बृजेश सिंह ने हाल ही में हुए स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की वाराणसी सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी एमएलसी का चुनाव जीता है। नवनिर्वाचित 35 एमएलसी को नौ मार्च को ही शपथ दिलाई गई थी, लेकिन बाहुबली नेता समय पर लखनऊ नहीं पहुंच सके थे। सहारनपुर जेल में बंद बृजेश सिंह को गुरुवार को भारी सुरक्षा बीच लखनऊ लाया गया। शुक्रवार को उनके शपथ ग्रहण के मौके पर सदन में सभी नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य मौजूद थे।

यूपी में खासा दबदबा रखने वाले इस बाहुबली बृजेश सिंह के परिवार के कई सदस्य भी पूर्व में पूर्वाचल की विभिन्न सीटों से विधायक और विधान परिषद सदस्य का चुनाव जीत चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493