महिला ने सेल्फी के चक्कर में ले ली हंस की जान

न्यूयार्क, 11 मार्च (आईएएनएस)। एक महिला पर्यटक ने मेसेडोनियन झील से एक हंस को अपनी तरफ खींचकर इस तरह सेल्फी ली की उसकी जान चली गई। मीडिया रिपोर्टों से यह जानकारी मिली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में बुल्गारिया की एक अज्ञात महिला एक हंस के पंख पकड़कर उसे ओहरिड झील के पानी से बाहर खींचती नजर आ रही है। यह झील दक्षिण-पश्चिमी मेसीडोनिया और पूर्वी अल्बानिया के बीच स्थित है जो चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी है। न्यूयार्क डेली ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब महिला ने पक्षी को छोड़ा तो वह मर चुका था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इसकी सेल्फी कब खींची गई।

कुछ दिन पहले ही अर्जेटीना में एक बेबी डॉल्फिन को एक पर्यटक ने पानी से खींच कर सेल्फी के चक्कर में मार डाला था।

वहीं, सेल्फी के चक्कर में कई लोगों ने खुद अपनी जान दे दी है।

पिछले साल अगस्त में केलिफरेनिया में एक आदमी ने सांप के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो सांप के काटने से उसकी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493