म्यांमार : यू हटिन क्याव उपराष्ट्रपति चुने गए

यू हटिन क्याव यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) की ओर से नामांकित किए गए साई मौक खाम से 274-29 वोटों से जीते।

वहीं, हाउस ऑफ नेशनेलिटीज (ऊपरी सदन) द्वारा चुने गए यू हेनरी वैन हती यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) द्वारा नामांकित किए गए ऑन्ग मिंट से 148-14 वोटों से जीत गए हैं।

उधर, सैन्य सांसदों ने यू मिंट स्वे को राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए अन्य उपराष्ट्रपति चुना। स्वे यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री हैं।

म्यांमार में राष्ट्रपति पद के लिए दो सदनों से एक-एक उम्मीदवार नामांकित किया जाता है और एक उम्मीदवार सैन्य सांसदों द्वारा नामांकित किया जाता है। सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति बनता है, बाकी बचे दो उम्मीदवार उपराष्ट्रपति बनते हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए 17 या 18 मार्च को चुनाव होने की संभावना है।

एनएलडी के उम्मीदवार यू हटिन क्याव एनएलडी की प्रमुख आंग सान सू की के करीबी और बचपन के दोस्त हैं, जो उनका म्यांमार में धर्मार्थ संस्थान चलाने में सहयोग करते हैं। वह कुछ समय के लिए सू की के ड्राइवर भी रह चुके हैं।

म्यांमार के नए संविधान के तहत आंग सान सू की राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकती हैं, क्योंकि उनके पति ब्रिटेन के नागरिक हैं। सू की ने ही क्याव को सत्तारूढ़ एनएलडी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।

निर्वाचित राष्ट्रपति और दोनों उपराष्ट्रपति 30 मार्च को संसद में पद की शपथ लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493