बिहार : पान के पैसे न देने पर 1 की जान गई, 3 दर्जन दुकानें खाक

नवादा, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में पान खाने के बाद पैसे न देने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इस घटना से गुस्साए लोगों ने करीब तीन दर्जन दुकानों को राख में तब्दील कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सोगिया शिवालय मंदिर के पास सागर केवट की पान की दुकान थी। गुरुवार की रात एक युवक पिंटू अपने दोस्त संतोष के साथ वहां पान खाने गया। पान खाने के बाद दोनों पैसा बगैर जाने लगे। दुकानदार के टोकने पर दोनों उससे झगड़ने लगे। उसी दौरान पिंटू ने अपनी जेब से चाकू निकाला और दुकानदार पर हमला कर दिया। पलटवार करते दुकानदार ने पान करतने वाली कैंची से पिंटू और संतोष पर वार कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पिंटू की मौत हो गई, जबकि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से दुकानदार सागर फरार बताया जा रहा है।

इधर, इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को मंदिर के समीप स्थित दुकानों में आग लगा दी, जिसमें कई पान गुमटियां, मिठाई और श्रृंगार सामग्री की दुकानों समेत करीब तीन दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

नवादा के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493