परमाणु अप्रसार एवं हथियार नियंत्रण विभाग के निदेशक मिखाइल उल्यानोव ने रूस के एक समाचारपत्र को बताया कि देशों को उनकी परमाणु क्षमता के विस्तार से रोकने के लिए कोई नियम-कानून नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के शस्त्रागार में तरक्की या उन्नति करना ‘ध्यान देने योग्य’ है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका परमाणु हमले करने की अपनी क्षमता को सुधारने के लिए नए बमवर्षक विमान, पनडुब्बी और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें तैयार कर रहा है, जिसे परमाणु त्रिमूर्ति के रूप में जाना जाता है।
उल्यानोव ने कहा कि अमेरिका का यह कदम पूर्व में परमाणु हथियारों को कम करने की उसकी प्रतिबद्धता के खिलाफ है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अप्रैल 2009 में कहा था कि अमेरिका की सरकार दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की दिशा में काम करेगी।
dharmpath.com dharmpath