विश्व टी-20 : पाकिस्तानी टीम को सरकार की हरी झंडी

इस्लामाबाद, 11 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सरकार ने अपनी राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला क्रिकेट टीम को विश्व टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत भेजने पर शुक्रवार को सहमति दे दी।

‘जियो टीवी’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि क्रिकेट टीमें शुक्रवार रात भारत के लिए रवाना होंगी।

पाकिस्तान की सरकार ने यह फैसला भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के यह कहने के बाद लिया कि पाकिस्तानी टीमों को टूर्नामेंट के दौरान पूर्ण रूप से सुरक्षा दी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में पूर्व सैनिकों और राजनैतिक नेताओं द्वारा भारत-पाकिस्तान के मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को मैच के स्थान में बदलाव करना पड़ा। भारत-पाकिस्तान के मैच को धर्मशाला से कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया।

विरोध की स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि भारत लिखित में दे कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493