लिवरपूल, 11 मार्च (आईएएनएस)। बोरूसिया डॉर्टमुंड, लिवरपूल, विल्लारियल और शख्तार पहले चरण के मुकाबलों में जीत हासिल कर फुटबाल की यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल के करीब पहुंच गए हैं।
लीग के ‘राउंड ऑफ 16’ के पहले चरण के विजेताओं में शामिल डॉर्टमुंड ने गुरुवार को हुए मुकाबले में मार्सो रियुस के दो गोल की बदौलत टॉटेन्हम को 3-0 से मात दी।
लीग में हुए एक अन्य मुकाबले में लीवरपूल ने मैनचेस्टर युनाइटेड को 2-0 से मात दी।
उधर, बासेल को अब भी फाइनल में पहुंचने की आशा है। क्लब का स्विट्जरलैंड में सेविला के साथ मुकाबला बिना गोल के ड्रॉ रहा।
विल्लारियल ने बेयर लेवरकुसेन को 2-0 से मात दी, जबकि शख्तार ने एंडरलेच्ट को 3-1 से हराया।
dharmpath.com dharmpath