गुरुवार की रात बेहोश हुई बच्ची को शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना क्षेत्र टडियांवा के एक गांव में शादी समारोह था। उसी में शामिल होने के लिए उसी परिवार की एक बच्ची भी आई थी। सभी लोग शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त थे, उसी बीच कुछ लोगों ने बच्ची को अगवा कर लिया। वे बच्ची को दक्षिण दिशा की तरफ खेत में बने एक ट्यूबवेल के पास ले गए और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे पीटा।
बताया जाता है कि बच्ची के सिर में गहरी चोट लगी, जिससे वह बेहोश हो गई। दुष्कर्मी उसे मृत समझ भाग गए। शुक्रवार सुबह पीड़ित बच्ची बेहोशी की हालत में पाई गई।
जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष के साथ हरियांवा क्षेत्राधिकारी जीतेंद्र गिरि भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। सीओ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बच्ची को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath