नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार आएंगे, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एकदिवसीय बिहार दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री पटना उच्च न्यायालय के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समापन समारोह में भाग लेंगे तथा वैशाली जिले के हाजीपुर में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पटना उच्च न्यायालय के 100 वर्ष पूरा होने पर उच्च न्यायालय द्वारा शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मोदी शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे पटना पहुंचेंगे और दो बजे पटना उच्च न्यायालय परिसर में समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे हाजीपुर चले जाएंगे, जहां वे रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबध्ां किए गए हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गंगा नदी पर बने दीघा रेल पुल तथा मुंगेर रेल पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे तथा राजेन्द्र पुल, मोकामा के पास अतिरिक्त रेल पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493