रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, 04408 दिल्ली-दरभंगा सुविधा विशेष गाड़ी दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार 18, 22 एवं 25 एवं 29 मार्च को तथा 04407 दरभंगा-दिल्ली सुविधा एक्सप्रेस विशेष गाड़ी दरभंगा से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार 19, 23, 26 एवं 30 मार्च को चलाई जाएगी।
04408 दिल्ली-दरभंगा सुविधा एक्सप्रेस विशेष गाड़ी दिल्ली से 11.15 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, बरेली स्टेशनों पर रुकते हुए लखनऊ से 18.50 बजे, गोंडा से 21.05 बजे, बस्ती से 22.30 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 12.15 बजे, देवरिया सदर से 1.10 बजे, सीवान से 2.05 बजे, छपरा से 3.45 बजे छूटकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकते हुए दरभंगा 9.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04407 दरभंगा-दिल्ली सुविधा एक्सप्रेस विशेष गाड़ी दरभंगा से 12.00 बजे से प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर स्टेशन पर रुकते हुए छपरा से 18.00 बजे, सीवान से 18.40 बजे, देवरिया सदर से 19.30 बजे, गोरखपुर से 20.35 बजे, बस्ती से 21.35 बजे, गोंडा से 23.35 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 2.35 बजे छूटकर बरेली, मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकते हुए दिल्ली 12.40 बजे पहुंचेगी।
सुविधा एक्सप्रेस विशेष गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 8, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 5, जनरेटर सह लगेज यान के 2 तथा 1 वातानुकूलित भोजन यान सहित कुल 16 कोच लगेंगे।
dharmpath.com dharmpath