गरीबी के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार है चीन

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग द्वारा पिछले शनिवार प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार इस वर्ष गरीबी उन्मूलन बजट में 43.4 प्रतिशत की वृद्धि करेगी, जिससे इस साल के अंत तक कम से कम एक करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आएंगे।

पिछले वर्ष करीब 1.44 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए थे, जिनमें 63 वर्षीय ली जिनगाओ भी शामिल थे। ली की पत्नी कई वर्षो से बीमार है और उनका बेटा काफी मुश्किलों में पढ़ रहा है। वह पूर्ण रूप से सरकारी सहायता पर आश्रित थे।

तीन वर्ष पहले स्थानीय सरकार ने उन्हें ऋण के तौर पर तीन भेड़ें दी थी और उन्होंने अपनी देख-रेख में इन्हें पाला और हर साल इन भेड़ों की संख्या में वृद्धि होती रही।

केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 2020 तक एक समृद्ध समाज के निर्माण को पूरा करने के क्रम में अगले पांच साल में ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 5.5 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना है।

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पश्चिमी और मध्य चीन के प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और शहरों के करीब 22 प्रमुखों ने केंद्रीय सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493