ईडी ने माल्या को हाजिर होने के लिए समन भेजा

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्ज नहीं चुकाने के मामले में फंसे उद्योगपति विजय माल्या को शुक्रवार 18 मार्च को उसके समक्ष उपस्थिति होने के लिए समन भेजा। यह जानकारी यहां अधिकारियों से मिली। माल्या से काले धन की हेराफेरी मामले में पूछताछ की जाएगी।

एजेंसी ने गत सोमवार को काले धन की हेराफेरी का एक मामला दर्ज किया और उसके एक दिन बाद किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों तथा आईडीबीआई बैंक को समन भेजा था। आईडीबीआई का कंपनी पर 900 करोड़ रुपये बकाया है।

माल्या अभी विदेश में हैं और अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह एजेंसी के सामने उपस्थित होने के लिए कब तक वापस आएंगे।

शुक्रवार सुबह ईडी ने किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी ए. रघुनाथन से कंपनी के विभिन्न लेन-देन मामलों पर पूछताछ की।

रघुनाथन और कंपनी के अन्य पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा ईडी ने आईडीबीआई बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक योगेश अग्रवाल को भी समन भेजा है, जिनसे बैंक द्वारा कंपनी को दिए गए ऋण तथा अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493