टी-20 विश्व कप : बांग्लादेश, आयरलैंड का मैच रद्द

धर्मशाला, 11 मार्च (आईएएनएस)। टी-20 विश्व के क्वालीफाइंग मुकाबले में एक और मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। विश्व कप के पहले दौर में ग्रुप-ए के मुकाबले में बांग्लादेश और आयरलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

मैच बारिश के कारण देर से शुरू हुआ था,जिसके कारण अंपायरों को ओवरों की संख्या 20 से घटा कर 12 करनी पड़ी थी।

आयरलैंड ने टॉस जीत कर बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। बांग्लादेश की पारी में आठ ओवर का ही खेल हो सका था कि एक बार फिर बारिश ने मैच में खलल डाल दिया।

अंपायरों ने इंतजार करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने आठ ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए थे और शब्बीर रहमान 13 रन पर नाबाद खेल रहे थे।

इससे पहले नीदरलैंड्स और ओमान का मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493