कश्मीर में मौसम सुधरने के संकेत

श्रीनगर, 12 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पिछले दो दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार दोपहर से मौसम में सुधार के संकेत हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पिछले दो दिनों से जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है।

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू एवं कश्मीर पर अब भी पश्चिमी विक्षोभ का असर है। हालांकि पिछले छह घंटों से घाटी में बारिश नहीं हुई है, लेकिन जम्मू क्षेत्र में अब भी बारिश जारी है।”

सोनम ने कहा, “कल (रविवार) दोपहर से मौसम में सुधार होगा।”

रामबन जिले में भूस्खलन और पत्थर खिसकने के बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शुक्रवार शाम यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

राज्य के यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “मौसम में सुधार के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।”

प्रशासन ने राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और इन इलाकों में रहने वालों को सावधान रहने को कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493