पेरिस, 12 मार्च (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) की फाइलों में पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों में शामिल तीन लोगों के नाम शामिल हैं। मीडिया में जारी रिपोर्टो में यह खुलासा किया गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बैटाक्लां थियेटर में हमले को अंजाम देने वाले सैमी अमिमोर, फोएद मोहम्मद अगाद और उमर इस्माइल मुस्तफा का नाम संगठन से मिली फाइलों में शामिल है।
तीनों ने एक कॉन्सर्ट के दौरान बैटाक्लां में हमला किया था।
जर्मन, ब्रिटिश और सीरियाई मीडिया को मिली आईएस की फाइलों में कम से कम 40 देशों के हजारों जिहादियों को नियुक्त किए जाने की पहचान की गई है। जर्मन अधिकारियों ने कहा है कि फाइलें असली हैं।
दस्तावेजों में लगभग 22,000 लड़ाकों की पहचान की गई है। हर लड़ाके के नाम पर एक फाइल है, जिसमें उसका पता और अन्य जानकारियां शामिल हैं। हालांकि इनमें से कई नाम गलत हो सकते हैं।
फाइलों से जाहिर होता है कि तीनों व्यक्ति 2013-14 में आईएस के संगठन में शामिल हुए थे।
इससे पूर्व जर्मनी के आतंरिक मंत्री थॉमस डी मजिएरे ने कहा कि फाइलों में दी कई जानकारी आईएस लड़ाकों पर मुकदमा चलाने में मदद कर सकती है और साथ ही भविष्य में और नियुक्तियों को रोक सकती है।
फाइलों को कतर की एक सीरियाई समाचार वेबसाइट ‘जमन अल वसल’ ने ऑनलाइन प्रकाशित किया था।
जर्मनी की आतंकवाद रोधी पुलिस इन फाइलों की जांच कर रही है।
ब्रिटिश गृह सचिव थेरेसा मे ने कहा, “आईएस से गंभीर खतरा है। हमारे लिए यह जरूरी है कि इस खतरे से निपटने के लिए हम साथ मिलकर काम करें।”
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फाइलें अबु हमेद नामक एक आईएस लड़ाके से प्राप्त हुई हैं। हमेद ने कहा था कि उसका संगठन से मोहभंग हो गया था और उसने आईएस के आंतरिक सुरक्षा बल से इन्हें चुराने के बाद इन्हें तुर्की को सौंप दिया था।
dharmpath.com dharmpath