ब्यूनस आयर्स, 12 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना में अमेरिका मुक्केबाजी परिसंघ (एमबीसी) ओलम्पिक क्वालीफायर का आगाज हो गया है। यह क्वालीफायर टूर्नामेंट ब्यूनस आयर्स में 19 मार्च तक चलेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार सुबह सभी खिलाड़ियों का वजन मापने के बाद ब्यूनस आयर्स के पानामेरिकानो होटल में ड्रॉ निकाला गया। इसके बाद ला रुरल कनवेन्शन सेंटर के फेर्स पवेलियन में दोपहर को पहली स्पर्धा हुई।
इस टूर्नामेंट में रियो 2016 ओलम्पिक खेलों में प्रवेश के लिए 30 टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें 25 पुरुषों और 5 महिलाओं के लिए होंगे। इस क्वालीफायर में लगभग 250 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।
इससे पहले पिछले वर्ष मार्च 2015 में ओयोजित ‘वर्ल्ड सिरीज ऑफ बॉक्सिंग’ (17 टिकट) , अक्टूबर 2015 में ‘दोहा वर्ल्ड चैम्पियनशिप’ (23 टिकट) और सितम्बर 2015 में ‘प्रो बॉक्सिंग’ (20 टिकट) से खिलाड़ियों को रियो 2016 में प्रवेश के लिए टिकट दिए गए।
ब्यूनस आयर्स में प्रत्येक वर्ग के पहले तीन शीर्ष खिलाड़ियों को रियो का टिकट मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath