बीजिंग, 12 मार्च (आईएएनएस)। चीन के गांसू प्रांत में ‘द ग्रेट वाल ऑफ चाइना’ के कुछ हिस्से की मरम्मत का काम चल रहा है, जो पूरा होने ही वाला है।
एक अधिकारी ने बताया कि द ग्रेट वाल की मरम्मत का काम जियायुगुआन शहर में मई 2012 में शुरू हुआ था, जो 95 फीसदी तक पूरा हो चुका है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मरम्मत कार्य पर 19.5 करोड़ युआन (तीन करोड़ डॉलर) खर्च किए जा रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि थोड़ी बहुत मरम्मत का काम बाकी है।
इस दीवार के ज्यादातर हिस्से पत्थर की बजाए गीली मिट्टी से बनाए गए हैं और कई भागों में बलुआ पत्थर लगाए गए हैं।
द ग्रेट वॉल का निर्माण चीन के पहले सम्राट किन शीहुआंग (259-210 बी.सी.) में किया गया, ताकि विदेशी आक्रमणकारियों से बचाव किया जा सके।
यह चीन के 10 प्रांतों, नगरपालिकाओं और स्वायत्तशासी क्षेत्रों तक फैला हुआ है, जिसमें हेबेई, बीजिंग, मंगोलिया, गांसू और किंघाई शामिल हैं।
साल 2015 में इस विरासत का 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने दौरा किया।
dharmpath.com dharmpath